Type Here to Get Search Results !

बारात से लौट रहे युवक की बाइक फिसली, घायल

ब्यूरो, शाहजहांपुर.
बारात से लौट रहे युवक की बाइक फिसली, घायल
बारात से बाइक से देर रात लौट रहे युवक की मोटर साइकिल बरसात के कारण फिसलकर खन्ती में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना रौजा के ग्राम हथौड़िया निवासी राजीव 20 पुत्र मदनपाल बाइक से बारात में शामिल होने गोपालपुर गये थे। जहां से देर रात लौटते समय रास्ते में अचानक बरसात होने लगी। बरसात के कारण मोटर साइकिल फिसल कर खन्ती में चली गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।