Type Here to Get Search Results !

खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी
खेत की रखवाली कर रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही युवक ने गर्दन में सोते 
हुए गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। थाना जलालाबाद के ग्राम नगला नाथ निवासी 
27 वर्षीय गुड्डू पुत्र शाकिर अली बीती रात खेत पर लेटा था। तभी गांव के नफीस पुत्र अबरार 
ने सो रहे गुड्डू की गर्दन पर तमंचा रखकर 
फायर कर दिया। जिससे गुड्डू गंभीर रूप से 
घायल हो गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जाता है। 
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। हमलावर नफीस फरार बताया जा रहा है।