Type Here to Get Search Results !

टाटा-407 ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी, चालक परिचालक घायल

ब्यूरो, शाहजहांपुर.
टाटा-407 ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी, चालक परिचालक घायल
आलू लेकर जा रही टाटा 407, ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने कोहरे के कारण भिड़न्त हो गयी, जिसमें टाटा 407 के चालक व उसका भाई घायल हो गये। 
जनपद लखीमपुर के थाना पसगवां के ग्राम ओयल निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र मोहम्मद अली बीती रात जलालाबाद से आलू भरकर जा रहा था कि, कांट के पास बिना लाइट की ट्रैक्टर ट्राली कोहरे के कारण टाटा 407 में घुस गई। इसके नतीजे में चालक राजू व उसका भाई हनीफ दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।