Type Here to Get Search Results !

पूर्व सांसद स्व. कैलाश सारंग की पुण्य-तिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की उपस्थिति में गुजराती समाज भवन में संपन्न एक बैठक में पूर्व सांसद स्व. श्री कैलाश सारंग की प्रथम पुण्य-तिथि एवं स्व. श्रीमती प्रसून सारंग की जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर 14 नवम्बर को सायं 5:30 बजे हिन्दू दर्शन शोध संस्थान और ध्यान केन्द्र का वर्चुअल भूमि-पूजन होगा। कार्यक्रम में स्व. श्री सारंग के आलेखों के संग्रह की पुस्तक "कैलाश प्रवाहः राष्ट्रनीति और राजनीति’’ का विमोचन भी किया जायेगा। साथ ही स्मृति संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।

स्मृति संध्या कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश सोनी मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।