Type Here to Get Search Results !

युवक की मौत, परिजनों का हत्या का आरोप, जिला अस्पताल के सामने लगाया चक्का जाम

अशोकनगर। बाइक से शाढ़ौरा से अपने गांव मढी जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत को परिजनों ने हत्या करार देकर आरोपियों को पकड?े की मांग की है। साथ ही मंगलवार की सुबह जब युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जानी थी तो परिजनोंं ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया। 

मृतक राजू यादव बीती रात शाढौरा से अपने घर मढ़ी बाइक से जा रहा था। करीब 8 बजे गुना रोड़ पर एक जेसीबी से राजू की बाइक टकरा गई। दुर्घटना में राजू की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह युवक के शव का पीएम जिला अस्पताल में होना था, लेकिन परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर दिया। उनका कहना था कि राजू की मौत हादसा नहीं है बल्कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने जेसीबी एवं आरोपियों को पकड?े की मांग की। जिसके बाद एसडीओपी संजय चतुवेर्दी और कोतवाली टीआई विवेक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी साथ ही आश्वासन दिया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिवार के लोगों ने जाम हटा लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम शुरू कराया गया। 

इनका कहना है-

प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी। जिस जेसीबी से बाइक का एक्सीडेंट हुआ है उसे जप्त कर लिया है। 

            राजाराम धाकड़, प्रशिक्षु डीएसपी

             एवं थाना प्रभारी शाढ़ौरा