Type Here to Get Search Results !

नौरादेही वन्यप्राणी अभ्यारण में फिर गूँजी नन्हे शावकों की किलकारी

बाघिन राधा ने जन्मे दो शावक, अब नोरादेही में 7 हुआ बाघो का कुनबा

सागर। मध्य भारत के सबसे बड़े क्षेत्रफल में फैले नौरादेही वन्यप्राणी अभ्यारण से एक खुश खबरी सांमने आई है।यहाँ राधा के नाम से मशहूर हो चुकी बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है।इसके पहले राधा ने 3 शावकों को जन्म दिया था।जिनकी उम्र ढाई साल की हो गई है।वही  जिन 2 शावकों का जन्म हुआ है उनकी उम्र 5 दिन बताई जा रही है।  बाघिन एन-1 जो की राधा के नाम से भी जानी जाती है। विगत दिनों अपने पुराने स्थान से अलग हट कर विचरण करती नज़र आ रही थी। बाघिन की सुरक्षा का खास ध्यान रखते हुए वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए अनुश्रवण कराया जा रहा था। जब बाघिन घने जंगल में जाने लगी तो चंदा हथनी की सहायता से बाघिन की देखभाल का ध्यान रखा गया।  इस बीच दीपावली त्यौहार के दिन  5 नवम्बर 21 की सुबह  बाघिन को दो  नन्हे शावकों  के साथ आराम करते देखने की जानकारी विभाग को मिली। 

जिसकी पुष्टि स्वयं अनुश्रवण टीम द्वारा छाया चित्र ले कर की गई । मादा और शावक स्वास्थ अवस्था में पाए गए । आस पास के क्षेत्रों में निगरानी बड़ा दी गई है। यह जानकारी नौरादेही वन्यप्राणी अभ्यारण के समस्त टीम  शावकों के जन्म को लेकर खुश है।साथ ही प्रबंधन की माने तो यह भी ध्यान रखा गया है कि बाघिन को परेशान न करने के उद्देष्य से उसके ज़्यादा पास से देखने की कोशिश नहीं की गई है । घनी झाड़ियां होने के कारण दो शावकों की ही पुष्टि की गई है।बाकी और अनुमानित शावको की खोज की जा रही है ।एक संपूर्ण अभ्यारण में निगरानी बढ़ा ही गई है।