Type Here to Get Search Results !

जेल में कैदियों को बांटा बालाजीपुरम का प्रसाद

संस्थापक सेम वर्मा ने सभी तरह की सहायता देने का दिया आश्वासन

बैतूल। जिला जेल में निरुद्ध कैदियों को दीपावली के पर्व पर बालाजीपुरम के प्रसादम के रूप में लड्डू वितरित किए गए। यह प्रसाद स्वयं बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा ने अपने हाथों से वितरित किया।उन्होंने जय बालाजी के जयकारों के साथ प्रसाद वितरित करते हुए सभी के सुखद जीवन की कामना की। इसके साथ ही कैदियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल्द ही वाटर प्यूरीफायर प्रदाय करने का आश्वासन भी दिया गया। इसके अलावा कैदियों को बालाजीपुरम की ओर से विधिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी कैदी को विधिक सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो वे जेल प्रबंधन को आवेदन देंगे। वहां से इस संबंध में सूचना मिलने पर बालाजीपुरम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय (पप्पी) शुक्ला ऐसे कैदियों का आवश्यक सहयोग कर मदद उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुनील द्विवेदी, समाजसेवी श्री सरले, बलवंत धोटे, बालाजीपुरम मैनेजर चंद्रशेखर, अधिवक्ता संजय (पप्पी) शुक्ला, जेलर योगेंद्र पवार और जेल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।