Type Here to Get Search Results !

कन्नड़ पावर स्टार पुनीत राजकुमार की तरह नेत्रदान करने के लिए 3 फैंस ने की आत्महत्या, कर्नाटक में बढ़ गई आई डोनर की संख्या

मुंबई। 29 अक्टूबर को हुई कन्नड़ पावर स्टार की मौत को हुए लगभग एक हफ्ते बीत चुके हैं, हालांकि उनके लाखों चाहने वाले अब भी सदमे से नहीं उभर सके हैं। अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए पुनीत ने मरने के बाद नेत्रदान करने का वादा किया था, जिसके चलते उनकी आंखें नारायण नेत्रालय आई हॉस्पिटल को उनकी आंखें दी गई हैं। एक्टर के फैंस की दीवानगी ऐसी है कि उनके द्वारा नेत्रदान किए जाने के बाद अब कर्नाटक में आई डोनर्स की तादाद बढ़ गई है। पुनीत के कुछ फैंस तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी आंखें दान करने के लिए आत्महत्या तक कर ली है।

एक्टर की मौत के बाद कई फैंस सदमे में अपनी जान दे रहे हैं। अब तक 10 फैंस के मरने की खबर सामने आ चुकी है जिनमें से तीन की मौत का कारण हार्ट अटैक है। अब खबर है कि कर्नाटक के तीन फैन ने आंखें दान करने के लिए मौत को गले लगा लिया है। 3 नवम्बर को टुमकुर में रहने वाले भरन नाम के एक फैन ने फांसी लगा ली है। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें लिखा है, मैं अप्पू (पुनीत राजकुमार) के जाने का दुख सहन नहीं कर पा रहा हूं। मैं उनके साथ रहने जा रहा हूं, उन्हीं की तरह मेरी आंखें भी दान कर देना।

भरत के अलावा बेंगलुरु के अनेकल में रहने वाले राजेंद्र (24) और रामनगर जिले के चन्नापटना में रहने वाले वेंकटेश (26) ने भी नेत्रदान करने के लिए आत्महत्या कर ली है। दोनों के परिवार वालों ने इस बात को कन्फर्म किया है कि दोनों पुनीत की मौत के बाद से ही सदमे में थे।