Type Here to Get Search Results !

भोपाल के डॉक्टर विक्रम और केसी ने नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में जीते गोल्ड मेडल

भोपाल। दिनांक 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नासिक महाराष्ट्र में आयोजित आई एम ए नेशनल डॉक्टर्स ओलंपिक 2021 का आज दिनांक 31 अक्टूबर को समापन हुआ । आई एम ए ओलंपियाड में  18 खेलों का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए आई एम ए के चयनित लगभग 1400 डॉक्टर खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया ।

उपरोक्त प्रतियोगिताओं में आई एम ए ग्रेटर भोपाल मध्य प्रदेश की ओर से तैराकी प्रतियोगिता में  डॉक्टर के सी रायकवार द्वारा अपने ग्रुप की 12 इवेंट्स में भाग लेते हुए सभी में ( 12 ) गोल्ड मेडल प्राप्त किए गए, इसी तरह डॉक्टर विक्रम बाथम  द्वारा उनके ग्रुप में 10 इवेंट में भाग लेते हुए सभी में ( 10 ) गोल्ड मेडल प्राप्त किए गए ।

उक्त प्रतियोगिताओं के समापन पर आई एम ए के डॉक्टर्स व राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य समारोह में समस्त पदक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा , भोपाल तैराकी संघ के सचिव श्री रामकुमार खिलरानी ,संघ के पदाधिकारियों एवं मित्रों द्वारा उनकी इस स्वर्णिम उपलब्धि पर बधाई दी गईं।