Type Here to Get Search Results !

बिल्ली का मीट लेने गये युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला

ब्यूरो, शाहजहांपुर.
बिल्ली का मीट लेने गये युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला
छिछड़े लेने गया युवक कल शाम से अचानक गायब हो गया था। परिवार ने पूरी रात उसे तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं चला। आज चार बजे के करीब उसका शव खन्नौत नदी में बड़ी बिसरात हनुमत धाम के पास पुलिस ने बरामद किया।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी 18 वर्षीय जावेद पुत्र इम्तियाज कारचोबी का काम करता था। कल शाम घर से दस रूपये लेकर वह बिल्ली के लिये छिछडे खरीदने घर से निकला था और फिर उसका कोई अता पता नहीं चला। परिजन उसे पूरी रात जान-पहचान वालों के यहां तलाश करते रहे। जावेद का फोन भी स्विच आफ था। आज पुलिस ने उसका शव नदी से बरामद किया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं उसका मोबाइल फोन भी गायब है।