Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय आयशर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन

ब्यूरो, बेगमगंज.
जिला स्तरीय आयशर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन
स्वर्गीय अर्चना गुप्ता की पुण्य स्मृति में आयशर कप जिला स्तरीय बैडमिंटन सिंगल एवं डबल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी लखनसिंह तेकाम ने फीताकाट कर करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सीख दी। विशेष अतिथि एसडीओपी गिरीश बोहरे, हरि गोलनदास, समाज सेवी शिवनारायण नीखरा का आयोजन समिति की ओर से अभिषेक नीखरा ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। संचालन शिक्षक अशोक शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता का उदघाटन शो मैच एसडीएम लखनसिंह तेकाम, एसडीओपी गिरीश बोहरे, गौरव शर्मा एवं दिलीप जैन के बीच खोला गया। सिंगल एवं डबल मैच में मेजबान टीम बेगमगंज समेत रायसेन, देहगांव, गैरतगंज, सिलवानी, बरेली आदि की टीमों ने भाग लेते हुए 14 मैच खेले।
पहले दिन सिंगल में विजेता देवेन्द्र रघुवंशी सिलवानी, विपुल सोनी रायसेन, कपिल कुमार देहगावं रहे। डबल में तारिक खां जावेद खां एवं देवेन्द्र रघुवंशी, शेख जावेद सिलवानी रहे। रविवार को सेमीफायनल व फायनल को मिलाकर 16 मैच खेले जाएगें। विजेता उपविजेता व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आयशर कप एवं नगद पुरूस्कार प्रदान किए जाएगें। सभी मैचों की रेफर शिप के लिए व्यायाम निर्देशक आरजी नेमा एवं प्रकाश राजपूत को भार सौंपा गया है।