Type Here to Get Search Results !

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

ब्यूरो, ठाणे.
मुंब्रा मार्ग पर कंधे पर लोहे की राड लेकर जाने वाले एक पादचारी की लापरवाही के चलते एक मोटर साईकिल सवार की राड से टकरा जाने से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में गंभीर हाल में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सवा दस बजे के करीब तलोजा में व्यापारी उमर मियां रतीफ पटेल, मौलाना अब्बास अब्दुल हमीद पटेल (30) के साथ मोटरबाईक द्वारा जा रहा था। जैसे ही वह उथलसर नाका के पास पहुंचा, वैसे ही दो लोग कंधे पर लोहे का राड लेकर सड़क पार करते हुए अचानक ही सामने आ गए। इन दोनों की लापरवाही के चलते बाईक राड में टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमरमियां पटेल जख्मी हो गए और मौलाना पटेल की मौके पर ही मौत हो गयी। इस प्रकरण में मेंडायघर पुलिस ने राड लेकर जाने वाले दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। आगे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।